मत्स्य विभाग, उत्तर प्रदेश

 रिवर रैंचिंग

विभागीय बैठक

प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना

शुरुआत नीली क्रांति की

मत्स्य विभाग, उत्तर प्रदेश में कैबिनेट मंत्री का कार्यभार ग्रहण करने के बाद से मत्स्य विभाग व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मछुआ समाज के लिए अनेक हितकारी कदम उठाए गए हैं।

आदरणीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा निषादराज बोट सब्सिडी योजना की शुरुआत की गयी, साथ ही पहले से संचालित हो रही प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के साथ हाई मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना भी शुरू की गयी है।

रिवर रैंचिंग

रिवर रैंचिंग की प्रक्रिया निरंतर जारी है। मत्स्य अंगुलिकाओं को नदियों में प्रवाहित कर उनकी स्वच्छता और जैव-विविधता में वृद्धि हो रही है।

स्वच्छ नदियां
समृद्ध मत्स्य पालक

पूरे प्रदेश में नीली क्रांति की सफलता के लिए अत्यंत आवश्यक है कि मछलियों का प्राकृतिक आवास स्वच्छ हो।
इसके लिए माननीय डॉक्टर संजय निषाद जी द्वारा स्वयं उनके निर्देशन में मत्स्य बीजों की संचय व उनको नदियों में प्रवाहित करने की प्रक्रिया संपन्न की जा रही है। इस बात का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है कि नदियों में जिन मत्स्य अंगुलिकाओं को प्रवाहित किया जाए वो पहले से उनमे पायी जाती रही हों जिससे कि उनको पनपने कि लिए आदर्श व अनुकूल परिस्थितियां प्राप्त हो सकें।
प्रदेश की गोमती, राप्ती, गंगा, यमुना सहित विभिन्न महत्वपूर्ण नदियों में यह प्रक्रिया सतत जारी है।

विभागीय  बैठक

माननीय कैबिनेट मंत्री डॉ० संजय निषाद जी मत्स्य विभाग के सभी कार्य-योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग करते रहते हैं।

मछुआ समुदाय

के लिए सतत क्रियाशील

आदरणीय मत्स्य विकास मंत्री-उत्तर प्रदेश, डॉक्टर संजय कुमार निषाद जी मत्स्य विभाग के अधिकारियों के साथ साप्ताहिक बैठकों के जरिये इस बात की सतत मॉनिटरिंग करते रहते हैं की सभी योजनाएं धरातल पर पहुँच रही हैं या नहीं। उत्तर प्रदेश को मत्स्य उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने की परिकल्पना का लक्ष्य शीघ्र मूर्त रूप लेगा, ऐसा हम सभी को पूर्ण विशवास है। साथ ही आदरणीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने में भी मत्स्य विभाग निश्चित ही अहम् भूमिका निभाएगा।

प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना

प्रदेशवासी अधिक से अधिक इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकें इसके लिए मत्स्य विभाग द्वारा पोर्टल की भी उपलब्धता सुनिश्चित करायी जाती है।

मत्स्य पालन – आय

वृद्धि का सर्वोत्तम साधन

डबल इंजन सरकार का लाभ मछुआ समुदाय को प्राप्त हो सके, मछुआ समुदाय की आय में वृद्धि की जा सके, उन्हें मत्स्य पालन के लिए प्रोत्साहन मिल सके इस हेतु प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना सभी मत्स्य पालकों व मत्स्यिकी गतिविधियों से जुड़े सभी लोगों के लिए वरदान साबित जो रही है।

इसके अंतर्गत मिलने वाली आर्थिक राशि मत्स्य पालकों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रही है।

सीमित संसाधनों की उपलब्धता होने के बावजूद वह मत्स्य पालन से जुड़कर अपने जीवन को और बेहतर बना रहे हैं।

हमसे जुड़ें

सामजिक न्याय, अधिकार और हिस्सेदारी सुनिश्चित करने के लिए