संगठन

संगठन में शक्ति
संगठन से शक्ति

निषाद पार्टी के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर संजय निषाद जी की विलक्षण नेतृत्व क्षमता व दूरदर्शिता का परिणाम है कि निषाद पार्टी ने आज सत्ता में भागीदार होने का सम्मान व अधिकार प्राप्त किया है।

सदन में डॉक्टर संजय निषाद जी की गरिमामयी उपस्थिति लोक हितकारी सिद्ध हो रही है साथ ही उनके विराट अनुभव का लाभ एवं उनका अमूल्य मर्गदर्शन संगठन को भी निरंतर प्राप्त होता रहता है।

कार्यकर्ताओं की आवाज़
 डॉक्टर अमित निषाद

निषाद पार्टी संगठन के कार्यकर्ताओं का दृढ़ संकल्प, धैर्य और अनुशासन समाज की प्रगति, उत्थान, अधिकार व एकजुटता को समर्पित है।

निषाद पार्टी के अनुषांगिक संगठन राष्ट्रीय निषाद एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर अमित निषाद जी के नेतृत्व में पार्टी प्रदेश व राष्ट्र स्तर पर लगातार मजबूत हो रही है।

आज पार्टी का विस्तार उत्तर प्रदेश के लगभग हर जनपद में हो चुका है। पार्टी की नीतियों और विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य कर कुशलतापूर्वक कर रहे हैं ओजस्वी वक्ता, अद्भुत संगठनकर्ता डॉक्टर अमित निषाद जी।

कार्यकर्ता बैठक

उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में निषाद पार्टी को और मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को आदरणीय कैबिनेट मंत्री डॉक्टर संजय निषाद जी व राष्ट्रीय निषाद एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय डॉक्टर अमित निषाद जी कार्यकर्ता बैठकों के माध्यम से मार्गदर्शन कर रहे हैं।

संगठन कौशल में माहिर डॉक्टर अमित निषाद जी अपने उद्बोधनों के द्वारा कार्यकर्ताओं में जोश, उत्साह व ऊर्जा का संचार करने के लिए जाने जाते हैं।

डॉक्टर अमित निषाद जी ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, पूर्वांचल, अवध सहित प्रत्येक क्षेत्र का भ्रमण कर पार्टी की नीतियों का जन-जन में प्रसार करने का आह्वान किया है।

मूलमंत्र

निषाद पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं के लिए पांच गुण अत्यंत महत्वपूर्ण हैं-

1- योग्यता
2- उपयोगिता
3- स्वीकार्यता
4- प्रभावशीलता
5- परिपक्वता

जिस भी कार्यकर्ता में ये पांचों गुण है वो पार्टी के लिए और समाज के उत्थान के लिए बहुमूल्य संपत्ति है।

उनके पुरुषार्थ, परिश्रम, समर्पण व सेवा भाव से समाज को आगे बढ़ाने से कोई रोक नहीं सकता है।

-आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री डॉक्टर संजय निषाद जी

हमसे जुड़ें

सामजिक न्याय, अधिकार और हिस्सेदारी सुनिश्चित करने के लिए